फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools within 500 meter radius will share teachers, grounds and IT labs.

Solan News: 500 मीटर दायरे के स्कूल शिक्षक, मैदान और आईटी लैब करेंगे शेयर

Sat, 30 Nov 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एक ही क्लस्टर व्यवस्था होगी लागू
विज्ञापन

क्लस्टर अध्यक्ष सभी स्कूलों की नियमित करेगा निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्री प्राइमरी से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एक ही क्लस्टर व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत जिला शिक्षा विभाग ने राइजिंग क्लस्टर तैयार कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में योजना लागू करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी जिलों में इस पर काम शुरू कर दिया है।
स्कूलों में समन्वय बढ़ाने के लिए योजना शुरू की है। स्कूल क्लस्टर सिस्टम पर जिले के सभी शिक्षा खंडों में कार्य भी शुरू कर दिया है। 300 से 500 मीटर के दायरे में स्कूलों में यह सिस्टम लागू होगा। इसमें प्री प्राइमरी से जमा दो तक के स्कूलों को शामिल किया है। इसमें क्लस्टर स्कूल का अध्यक्ष अपने सभी स्कूलों की नियमित निगरानी करेगा। सभी बच्चों को शेयरिंग से खेल मैदान, आईटी लैब, शिक्षक की भी व्यवस्था करवाएगा। इसके अलावा प्री प्राइमरी से आठवीं तक के बच्चों का एक ही छत्त के नीचे मिड-डे मील बने इसके लिए भी काम किया जा रहा है। इसमें सभी बच्चे एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। इसके अलावा इन दिनों वार्षिक समारोह का आयोजन भी क्लस्टर के तहत किया जा रहा है। इसमें दो-तीन स्कूल एक जगह एकत्रित होकर वार्षिक समारोह आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभी खंडों में राइजिंग क्लस्टर गठित
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में राइजिंग क्लस्टर के तहत काम किया जा रहा है। सभी शिक्षा खंडों में इसका गठन भी कर लिया है। योजना के तहत बच्चों को सभी व्यवस्था शेयरिंग से दी जाएगी। इसका ध्यान क्लस्टर प्रभारी रखेगा। इन दिनों कई स्कूल एक साथ वार्षिक समारोह और खेल गतिविधियां करवा रहे हैं। कई स्कूलों में तो मिड-डे मील भी एक ही छत के नीचे परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed