फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schools will have a security plan to deal with disasters

Solan News: आपदा से निपटने के लिए स्कूलों के पास होनी सुरक्षा योजना

Tue, 18 Jun 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Schools will have a security plan to deal with disasters
एसीईआरटी सोलन में स्कूल सेफ्टी कार्यशाला में भाग लेते अध्यापक। संवाद
एससीईआरटी में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला
विज्ञापन

चार दिन के शिविर में किन्नौर, सोलन के 39 शिक्षक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में किन्नौर और जिला सोलन के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय स्कूल सुरक्षा कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ एससीईआरटी के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने किया। शिविर में किन्नौर और सोलन के 39 अध्यापक भाग ले रहे हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षकों को आपदा से संबंधित घटनाओं जैसे बाढ़, भूकंप समेत अन्य के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करना है। इसके लिए पहले शिक्षक प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के बाद स्कूलों में बच्चों को आपदा से निपटने के लिए तैयार करेंगे। बच्चे अभिभावक को प्रशिक्षित करेंगे और इस प्रकार से समाज एवं राज्य के लोग आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षित हो जाएंगे। एससीईआरटी के मीडिया समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान डॉ. रंजीत ठाकुर ने सामान्य आपदा के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि स्कूलों में आपदा प्रबंधन कमेटी के गठन के साथ सुरक्षा प्लान भी तैयार किया जाना चाहिए। यदि कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो स्कूलों के पास इससे निपटने के क्या साधन हैं। आपदा के दौरान अपना, विद्यार्थियों का बचाव, प्राथमिक उपचार, स्कूल के आसपास कौन सा सुरक्षित स्थान है, जहां पर सुरक्षित बच्चों को रखा जा सके की भी जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed