Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school won in compitition

Solan News: समूह लोकगीत प्रतियोगिता में सोलन स्कूल प्रथम

Tue, 17 Nov 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, 87 प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय की ओर से चिल्ड्रन पार्क सोलन में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इसमें सोलन के 87 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक शामिल रहे।
प्रतियोगिता में कौमुदी ढल, सुनीता शर्मा और सीताराम ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समूह लोकगीत प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईटीआई सोलन दूसरे स्थान पर रहा। समूह लोक नृत्य में आईटीआई सोलन ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन ने दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में हिमाक्षी (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन) ने प्रथम और अभिषेक सिंह (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में विवेक शर्मा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन) ने पहला और सिद्धांत (संस्कृत महाविद्यालय सोलन) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रणव थियेटर बियॉन्ड थियेटर के कलाकारों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 में हिस्सा लेंगे। यह महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक भूपेंद्र सिंह गिल, जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय के ज्योति पंवार, सीताराम शर्मा, रक्षा वर्मा, सतपाल, मोहित, उमरावती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed