फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school news solanschool news solan

Solan News: भाषण में निकिता और दुष्यंत प्रथम

Thu, 11 Jul 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बथालंग स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। सिविल अस्पताल अर्की की किशोर परामर्शदाता सुरक्षा ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष कार्यकारी प्रधानाचार्य दामिनी ने की। कार्यक्रम में पोषण, मानसिक स्वास्थय, गैर संचारी रोगों, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा निवारण व लिंग आधारित हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा सिविल अस्पताल अर्की के नई दिशा केंद्र में किशोर-किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खानपान व स्वच्छता का उचित ध्यान देने का आह्वान किया। नशे, जंक व फास्ट फूड तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इनसे दूरी रहने की सलाह दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की डॉ. दीपिका व गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग में निकिता ने प्रथम, पलक ने दूसरा, निकिता ने तीसरा तथा पल्लवी ने चौथा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में दुष्यंत ने पहला, मनीषा ने दूसरा, इंदू ने तीसरा तथा तनुजा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नीना, स्वीटी, अपर्णा, अनीता, पूजा, सैनिक चमन व कमल कांत के अलावा आशा कार्यकर्ता गीता शर्मा व उषा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed