{"_id":"66461082231e675308010013","slug":"school-building-not-made-yet-solan-news-c-176-1-ssml1041-121594-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किराये के भवनों और गुरुद्वारा में लग रहीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किराये के भवनों और गुरुद्वारा में लग रहीं कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पांच स्कूलों को अपना भवन नहीं नसीब
पिछले वर्ष भारी बारिश के चलते स्कूल भवन हुए थे क्षतिग्रस्त
नए भवन बनाने के लिए नहीं मिल पा रही जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पिछले वर्ष बारिश के चलते प्रारंभिक शिक्षा के करीब 69 स्कूलों को नुकसान पहुंचा था। इनमें से पांच स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। अभी तक इन स्कूलों के नए भवनों का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण बच्चों की कक्षाएं निजी भवनों और गुरुद्वारे में चल रही हैं। नए भवन बनाने के लिए स्कूलों को जमीन नहीं मिल रही है।
आदर्श चुनाव आचार संहिता से पहले भवनों की मरम्मत के लिए 1.70 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। शिक्षा विभाग ने भी सभी शिक्षा खंडों को 20-20 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इससे स्कूल के भवनों की मरम्मत की जा रही है। नए भवनों का निर्माण जमीन न मिलने के कारण रुका पड़ा है। इसमें नालागढ़ के बणी, रामशहर खंड का खाली स्कूल, पट्टा महलोग का संडधा और धर्मपुर खंड का शडियाणा, कुमारहट्टी स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। प्राथमिक स्कूल कुमारहट्टी स्कूल गुरूद्वारे में चल रहा है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी है।
उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता से पहले जारी हुआ बजट सभी शिक्षा खंडों को वितरित किया जा चुका है। इससे मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कूलों के भवन के लिए जमीन तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद इसका प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेजा जाएगा।