फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school boy dead body found

महादेव खड्ड से मिला स्कूली छात्र का शव

Wed, 21 Aug 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में उफान पर आए नदी-नालों ने एक और जान लील ली। दभोटा क्षेत्र में महादेव खड्ड पार करते समय एक स्कूली छात्र के बहने के बाद बुधवार को उसका शव बरामद हुआ। मंगलवार को वह रावमापा दभोटा से अपने घर जा रहा था और बोदला के पास खड्ड को पार कर रहा था। अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ने से वह पानी के तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी आसपास में खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को जब खड्ड का जलस्तर कम हुआ तो उसका शव महादेव खड्ड में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि महादेव खड्ड में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

दभोटा चौकी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पूछताछ पर पता चला कि बलविंदर सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी गांव ढेला गढ़ डाकघर भरतगढ़ जिला रोपड़ पंजाब रावमापा दभोटा का जमा दो का विद्यार्थी था। वह मंगलवार को स्कूल आया और वापिस अपने घर पंजाब को जा रहा था लेकिन खड्ड के तेज बहाव में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि स्कूल से वापिस नदी के रास्ते में जाते समय खड्ड पार करते समय बोदला के पास डूबने से उसकी मौत होना प्रतीत होती है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed