{"_id":"690213338c39ddfb370d86af","slug":"school-annual-function-solan-news-c-176-1-ssml1040-156023-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों ने नाटी, भंगड़ा से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों ने नाटी, भंगड़ा से मोहा मन
विज्ञापन
सनातन धर्म स्कूल रबौण में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सनातन धर्म पब्लिक स्कूल रबौन में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नौणी पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती और गणेश वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने हरियाणवी गिद्दा, पहाड़ी नाटी, पंजाबी भंगड़ा समेत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नाटक जैसी करनी वैसी भरनी प्रस्तुत कर सभी को अच्छे कार्य करने का संदेश दिया।
बच्चों को वर्ष भर की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के संरक्षक एवं संस्थापक स्वाधीन चंद्र गौड़, पूजा व अर्चना अधिकारी शकुंतला शर्मा, संस्था के सह संस्थापक डॉ. शंकर वाशिष्ठ, महासचिव डॉ. पीएल गौतम, सनातन धर्म सभा के प्रधान केसी बारिया, उप प्रधान एवं विद्यालय प्रभारी मनोहर सिंह कंवर, प्रधानाचार्य अंजना शर्मा आदि मौजूद रहे।