फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Scholars in education and sports students honored

Solan News: शिक्षा और खेलकूद के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Thu, 30 Nov 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 30 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
जोघों स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोघों में वार्षिक समारोह में मनाया गया। इस मौके पर मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इससे पहले सरस्वती वंदना और छात्रा उपासना व साथियों ने स्वागत गीत पेश किया। सिमरन व साखियों ने नाटी पेश की। नवदीप व साथियों ने पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उर्मिला व साथियों ने नशे पर नाटिका का मंचन किया। मनजीत सिंह व साथियों ने हरियाणवी नृत्य पेश किया। हिमानी व साथियों ने पंजाबी नृत्य, सुपर्णिमा व साखियों ने भांगड़ा पेश किया। सरला व सुमन ने हरियाणवी नृत्य पेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर साहिल, अय्यान, मोहित, मोहित चौहान, जाहिद, हरमन सिंह, निशांत, बलविंद्र, प्रिंस, केतन, धीरज, लवप्रीत, नीलम, टविंकल, दीपिका, प्रिया, रितिका, प्रेरणा, सपना, साक्षी, मुस्कान, दिव्या, हिमानी, प्रकृति, कविता, मनप्रीत, हर्ष पुर्णिमा, मनजीत कौर, हरसिमरन कौर, गुरसरण कौर, बंदना, प्रिंस कोमल, मनजोतकौर, दीप शिखा, दीपिका रनौट, सानिया, नेहा, अंकिता और नाजिया को अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक सुदर्शन कुमार चौधरी ने मेधावी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed