फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Saprun to double wall Administration removed illegal encroachments

Solan News: सपरून से दोहरी दीवार तक प्रशासन ने हटा दिए अवैध कब्जे

Sun, 21 Apr 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 21 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
रविवार को तोड़ी गई रेहड़ियों से सामान हटाते दिखे कब्जाधारी
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर हो रही अतिक्रमण पर कार्रवाई
हाईवे किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर भी सख्ती, किए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अवैध कब्जाधारियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सपरून और दोहरी दीवार में हाईवे के किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी को हटा दिया गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए जेसीबी की मदद ली है और अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया है। रविवार को भी कब्जाधारी तोड़ी गई रेहड़ियों से सामान निकालते नजर आए। वहीं सपरून से दोहरी दीवार बस स्टॉप तक सन्नाटा पसरा रहा। बसों में आने वाले लोग तोड़ी गई रेहड़ियों को देखकर हैरान भी हुए। वहीं अवैध पर्किंग पर भी टीम ने कार्रवाई की। हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती करते हुए रविवार को भी चालान किए गए। रविवार को छुट्टी होने के चलते जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण नहीं हटाया। लेकिन शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और अवैध रूप से बैठे लोग रेहड़ियों को स्वयं हटा रहे हैं। अवैध पार्किंग पर भी पुलिस ने अपनी कार्रवाई की। वहीं जिला प्रशासन की टीम सोमवार को भी यह मुहिम चलाएगी।
गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर फोरलेन में तबदील होने के साथ-साथ यहां पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फडिय़ां सजती गई। जिला प्रशासन की टीम की ओर से कई बार इस पर कार्रवाई की। लेकिन रेहड़ी-फड़ी वाले टीम के चले जाने के बाद फिर से वहीं बैठ जाते थे। यह हाल परवाणू से सोलन तक के क्षेत्र में अधिक है। सड़क के दोनों पार्किंग होने से लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत आती थी। वहीं कई बार लोगों को मजबूरी में आधी सड़क के बीच में चलना पड़ता था। ऐसे में दुर्घटनाएं भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए अब कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया और जिला प्रशासन को तुरंत अवैध रेहड़ी-फड़ी समेत पार्किंग को हटाने के लिए आदेश दिए। हाईकोर्ट ने इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में टीम का गठन भी किया। इसमें नगर निगम और पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर टीम बनाई गई है। इस टीम ने शनिवार से सोलन से कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के सपरून चौक से लेकर दोहरी दीवार तक सजी सभी रेहडिय़ों को हटा दिया गया है। वहीं बड़ोग बायपास में भी टीम ने अवैध पार्किंग के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कई वाहन पर जम गई धूल
सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कई वाहनों में धूल तक जम गई है। इन्हें देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे इन वाहनों को लंबे समय से चलाया ही नहीं गया है। अधिकतर वाहन रबौण से लेकर आंजी तक सर्विस लेन में खड़े हैं। सर्विस लेन में वाहन खड़े रहने से यह पार्किंग में तबदील हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर दी है।


इनसेट
हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार हाईवे किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। नियमों की पालना न करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
-डॉ. पूनम बंसल
उपमंडलाधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed