फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Santa Claus distributed gifts to children and others

Solan News: सांता क्लॉज ने बच्चों सहित अन्य लोगों को बांटे उपहार

Sun, 25 Dec 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Santa Claus distributed gifts to children and others
मालरोड पर सांता क्लाज को देखने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में क्रिसमस को लेकर सोलन सहित कसौली, चायल के गिरजाघराें को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं बाजार में गिफ्ट शॉप, बेकरी व फूलों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। जहां पर लोग सांता की ड्रेस व कपड़ों की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। वहीं बाहरी राज्यों से भी पर्यटकों ने क्रिसमस से दो दिन पहले ही होटलों में बुकिंग करा ली थी। इसके तहत 25 को जिले के होटल सौ फीसदी पैक रहे। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश, विश्व में अमन शांति कायम रखने की प्रार्थना की गई। इसके अलावा क्रिसमस को मनाने के लिए सोलन, चायल, शिमला सहित कसौली में पर्यटकों का भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

यहां रही क्रिसमस की धूम
सोलन आर्मी क्षेत्र में स्थित सेंट स्टीफन चर्च, ओच्छघाट चर्च, चायल बस स्टैंड के समीप स्थित व पर्यटन नगरी कसौली में क्राइस्ट चर्च, बैप्टिस्ट चर्च व कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की धूम रही। इसके अलावा लारेंस स्कूल सनावर में भी ऐतिहासिक चर्च है, यहां पर भी क्रिसमस मनाया गया। बैप्टिस्ट चर्च कसौली के पादरी अशोक मैसी ने बताया की कसौली में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च के सदस्य शहर में कैरल्स गाते हुए निकले। इस दौरान सांता क्लॉज ने लोगों को उपहार बांटें।
विज्ञापन

बर्फबारी न होने से निराश हुए पर्यटक
चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार क्रिसमस को लेकर पर्यटकों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग कराई थी। इसके तहत चायल में सौ प्रतिशत होटल भरे हुए थे। अधिकांश बार क्रिसमस पर पर्यटकों व लोगों को बर्फबारी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार बर्फबारी न होने के कारण पर्यटक मायूस भी दिखे। अधिकतर ने व्हाइट क्रिसमस की आस में पहले से ही बुकिंग करवा रखी थी। अब नववर्ष तक बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।

सोलन के सेंट स्टिफन चर्च में प्रार्थना करते लोग। संवाद

सोलन के सेंट स्टिफन चर्च में प्रार्थना करते लोग। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed