{"_id":"6a92cc648c03da37540f83a6","slug":"sanghois-diksha-cleared-the-jrf-exam-solan-news-c-176-1-sln1003-177614-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संघोई की दीक्षा ने पास की जेआरएफ परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संघोई की दीक्षा ने पास की जेआरएफ परीक्षा
Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यान चंद की जंयती पर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि करते हुए विद्यार्थी- स्रोत- कालेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मेहतन के दम पर चार बार नेट भी कर चुकी हैं उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। सोलन के अर्की क्षेत्र के संघोई गांव की किसान परिवार से संबद्ध रखने वाली दीक्षा कुमारी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी दीक्षा लगातार चार बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। दीक्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। लंबे संघर्ष और अथक परिश्रम के बाद उन्होंने जेआरएफ की सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और लगन के साथ बिना कोचिंग के भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
दीक्षा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा पिता बाबू राम और माता मीना देवी के आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।