फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Samples of 38 medicines from Himachal and 94 from the country failed.

Solan: हिमाचल की 38 और देश की 94 दवाओं के सैंपल फेल, ड्रग विभाग ने कंपनियों को जारी किया नोटिस; स्टॉक वापस

Mon, 22 Sep 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:37 AM IST
सार

राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर बाजार से संबंधित बैच हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Samples of 38 medicines from Himachal and 94 from the country failed.
demo - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनी 38 दवाओं समेत देश की 94 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गईं। इनमें एसिडिटी, बुखार, पेट के अल्सर, हृदय रोग, सूजन, आर्थरायटिस, पेट के कीड़े और हाई बीपी जैसी बीमारियों के उपचार में दी जाने वाली दवाएं शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इन दवा उत्पादकों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

विज्ञापन


अगस्त माह के ड्रग अलर्ट में हिमाचल के बद्दी स्थित सिगमा साफ्टजैल एंड फार्मूलेशन उद्योग में निर्मित फैटी एसिड दिल की बीमारियों के लिए इस्तेमाल होने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड कैप्सूल, सिरमौर जिले के इंटीग्रेटिड लैबोरेट्री उद्योग में बनी आर्थराइटिस में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन डेक्सामेधासोन सोडियम फास्फेट सही नहीं पाया गया है। जो लैबोरेट्री पांवटा साहिब में निर्मित मूत्र मार्ग के संक्रमण का एमिकासिन सल्फेट इंजेक्शन, नालागढ़ के सीबी हेल्थकेयर में बने दर्द निवारक ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


बद्दी के झाड़माजरी स्थित स्माइलैक्स हेल्थकेयर ड्रग उद्योग में बने आयरन एंड फॉलिक एसिड सिरप के पांच सैंपल फेल हुए हैं। इनकी एक्सपायरी तारीख जुलाई 2025 से जून 2027 तक है। बुखार, पेट में बढ़े एसिड की दवा, मांसपेशियों व जोड़ों के दर्द, बुखार, खांसी जुकाम व विटामिन की कमी को पूरा करने समेत ओमेगा 3. पैरासीटामोल, ट्रामाडोल और विटामिन की दवाओं के सैंपल भी खराब पाए गए। बद्दी में बने पांच सिरप के सैंपल भी फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर बाजार से संबंधित बैच हटाने के निर्देश दिए हैं। जिन इकाइयों में बनी दवाओं के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं, उनकी अपने स्तर पर भी जांच कराई जाएगी। उनको नोटिस जारी किया है। जिनके सैंपल फेल हो रहे हैं, उनके लाइसेंस रद्द होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed