फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Samples are reaching TB hospital by drone, reports are available in five days

Solan News: ड्रोन से टीबी अस्पताल पहुंच रहे सैंपल, पांच दिन में मिल रही रिपोर्ट

Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 09 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर से पहले चरण में सप्ताह के तीन दिन भेजे जा रहे सैंपल
विज्ञापन

पहले वाहनों द्वारा भेजे जाते थे सैंपल, रिपोर्ट में भी होती थी देरी
एक वर्ष से चल रहा था ट्रायल, ड्रोन को लेकर एनओसी भी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर में ड्रोन से टीबी सैंपल आनेे का सफल परीक्षण के बाद अब नमूने आना शुरू हो गए हैं। पहले चरण में सप्ताह के तीन दिन यानी अल्टरनेटिव-डे में सैंपल आ रहे हैं। खास बात यह है कि एम्स बिलासपुर से 22 मिनट में सैंपल धर्मपुर पहुंच जाते हैं। लाइन प्रोबेसे (एलपीए) परीक्षण के लिए ये सैंपल आते हैं। अभी तीन दिन में करीब 30 सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं।
ड्रोन से नमूने आने के बाद रिपोर्ट में भी तेजी आ गई है। अब पांच दिन में इन सैंपलों की रिपोर्ट मरीज को मिल रही है। इससे पहले पोस्ट या कोरियर से सैंपल आने के कारण एक सप्ताह का समय लग जाता था। इसके बाद सैंपल का परीक्षण होता था। इससे करीब 15 से 20 दिन बाद मरीज की रिपोर्ट मिलती थी। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने एलपीए जांच के लिए सैंपल ड्रोन से भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षय रोग अस्पताल में इमिडिएट रेफरल लैब स्थापित की गई है। इस प्रयोगशाला से मरीजों के कई प्रकार के सैंपलों की जांच की जाती है। ये लैब आधुनिक है। इससे क्षय रोग सैंपल में कई प्रकार की चीजों का वैज्ञानिक पता लगा सकते हैं। पहले सैंपल वाहनों या अन्य माध्यम से भेजे जाते हैं। लेकिन अब ये सैंपल ड्रोन से भेजे जाने शुरू कर दिए हैं। इन सैंपलों को पहुंचाने के लिए एक वर्ष से ट्रायल चला हुआ था। लेकिन एनओसी न मिल पाने के कारण बीच में इसे रोका गया था। लेकिन अब नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल गया है। इससे अब सैंपल पहुंचाने में आसानी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
क्या है लाइन प्रोबेसे टेस्ट
क्षय रोग का प्रोबेसे टेस्ट इस चीज का पता लगाने के लिए होता है कि क्या मरीज को दी जाने वाली दवा का असर हो रहा है या नहीं। ये आधुनिक तरह का टेस्ट है। मरीज के क्षय रोग पॉजिटिव आने के बाद दवाइयां व उपचार शुरू होता है। कुछ समय बाद दवाओं के प्रभाव की जानकारी ली जाती है।


इनसेट
एम्स बिलासपुर से क्षय रोग अस्पताल के लिए ड्रोन से सैंपल आना शुरू हो गए हैं। सप्ताह में तीन दिन सैंपल आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट भी अब पांच दिन बाद मरीज को मिल रही है। एलपीए टेस्ट के अधिक सैंपल आते हैं। जबकि सीबी नार्ट टेस्ट सैंपल भी आ रहे हैं।

-डॉ. सुप्रिया अटवाल
चिकित्सा अधीक्षक, क्षय रोग अस्पताल, धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed