फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   salam to shaeed

देश पर जान देने वालों को सलाम, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Tue, 26 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 26 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
salam to shaeed
भाजपा अर्की मंडल ने विश्राम गृह में कारगिल विजय के उपलक्ष्य में शौर्य दिवस मनाया। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अर्की मंडल ने विश्राम गृह में कारगिल विजय के उपलक्ष्य में शौर्य दिवस मनाया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व विधायक गोविंद शर्मा और भाजपाइयों तथा पूर्व सैनिकों ने पार्क में जाकर शहीद विजयंत थापर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कि हम देश के जांबाज सैनिकों की वजह से सुख चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में प्रदेश के जांबाज सैनिकों ने अपनी कुर्बानी दी है तथा इन सैनिकों को हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर अर्की क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को विधायक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिन पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया उनमें कै. अनंतराम, जोधीराम, जयकृष्ण, कृष्ण पाल, नेमचंद, दौलत राम, बलदेव सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, गणपत, बेलीराम, किशन दास, मनोहर लाल, कृष्ण पाल, परमानंद, बालकराम, आशा राम, मस्तराम, प्रेमलाल, नत्थू राम, निक्का राम, दिला राम, दयाराम, राजेश कुमार और चैतराम और लेखराज चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राकेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर और राजेश महाजन, महासचिव यशपाल कश्यप, आशा परिहार, रामजी ठाकुर, रामलोक ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कारगिल युद्ध के महानायक शहीद कैप्टन विजयंत थापर के कारगिल में दिए बलिदान दिवस पर आज उन्हें अर्की के लोगों ने याद किया।


इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार अर्की ने शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। शहीद कैप्टन विजयंत थापर ने कारगिल युद्ध में तोलोलिंग व नौल की पहाड़ियों पर दुश्मन से लड़ते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed