फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sai won the Kabaddi title by defeating Kasol team

Solan News: साई ने कसोल टीम को हराकर जीता कबड्डी का खिताब

Sun, 04 May 2025 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
बागा करोग में जय मां जालपा यूथ क्लब ने किया अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत बागा करोग में जय मां जालपा यूथ क्लब बागा ने एक दिवसीय ओपन और अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। नशामुक्ति विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर उपस्थित रहे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी चौहान कृष्णा, नगीन ठाकुर, हरि राम ठाकुर, मस्त राम ठाकुर ने शिरकत की। पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और आशा जताई कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कसोल टीम और साई टीम के बीच हुआ। इसमें साई टीम ने जीत हासिल की। विजेता साई टीम को 9,100 रुपये और उपविजेता कसोल टीम को 5,100 रुपये की राशि के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंडर-17 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जुखाला टीम और अर्की टीम के बीच हुआ, जिसमें अर्की टीम ने जीत हासिल की। विजेता अर्की टीम को 4,100 रुपये और उपविजेता जुखाला टीम को 3,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed