फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rto solan suspend

रिश्वत लेने का अारोपी अारटीअो सस्पेंड

Wed, 29 Mar 2017 11:04 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rto solan suspend
‌र‌िश्वत मामले के अारोपी आरटीअो को अस्पताल में मेड‌िकल के ‌ल‌िए लाया गया।

रिश्वतखोरी में फंसा आरटीओ मोहन लाल मेहता सस्पेंड हो गया है। बुधवार को आरोपी को विजिलेंस ने अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरटीओ की तीस नवंबर को रिटायरमेंट थीं। लेकिन मंगलवार देर रात उसे विजिलेंस एंड एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते परवाणू से गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 विजिलेंस की जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि आरोपी उससे बस के रूट को मॉडीफाई करवाना था। कई बार आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाए। लेकिन उसे डेट पर डेट दी जाती रही। बाद में आरटीओ ने उससे बीस हजार की मांग कर डाली।
विज्ञापन


इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरटीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विजिलेंस श्वेता ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम ने मोहन लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। विभाग ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed