{"_id":"672f52c9ea422863fd0142f2","slug":"rto-issues-challan-of-22-vehicles-and-seizes-five-vehicles-solan-news-c-176-1-ssml1040-131889-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आरटीओ ने 22 वाहनों के काटे चालान पांच वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आरटीओ ने 22 वाहनों के काटे चालान पांच वाहन सीज
Sat, 09 Nov 2024 08:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 09 Nov 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़-दभोटा व ढेरोंवाल मार्ग पर की कार्रवाई
बिना किसी परमिट के चल रहे थे ज्यादातर वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम ने नाकेबंदी करके 22 वाहनों के चालान कर 5 वाहनों को सीज कर दिया है। सीज किए गए वाहनों में चार निजी व स्कूल की बस है।
आरटीओ मदन शर्मा की अगुवाई में टीम ने नालागढ़-दभोटा व ढेरोंवाल मार्ग पर नाकेबंदी की। इस दौरान उन्होंने 115 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने अवैध रूप से चल रहे 22 वाहनों के चालान किए। वहीं उन्होंने बिना परमिट के संचालित चार बसें व एक वाहन को सीज किया। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। वाहन चालक अपने वाहन सड़क पर खड़े करके इधर-उधर भटकते रहे।
आरटीओ ने बताया कि निजी बसों में स्कूल की बसें भी शामिल हैं। इन बसों में स्कूल को लेकर विभाग की ओर से भी नियम बनाए हैं। उनका इन बसों में उल्लंघन हो रहा था। बच्चों की सुरक्षा करना विभाग की जिम्मेदारी है और बच्चों को सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। एक ट्रैक्स को भी पकड़ा गया जो सवारियां ढोने में लगी हुई थी। उन्होंने ट्रैक्स को भी सीज कर एचआरटीसी के पार्किंग में खड़ा कर दिया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वह अपने वाहन को पूरे कागजात व लाइसेंस के साथ चलाएं। यातायात के नियमों का पालन करें।