{"_id":"69dd040d10489d326c013331","slug":"rs-bali-will-hoist-the-tricolor-at-thodo-ground-on-himachal-day-solan-news-c-176-1-ssml1041-167162-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल दिवस पर ठोडो मैदान में आरएस बाली फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल दिवस पर ठोडो मैदान में आरएस बाली फहराएंगे तिरंगा
विज्ञापन
15 अप्रैल को ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
पुलिस, होमगार्ड के जवानों ने की परेड की रिहर्सल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली करेंगे। सोमवार को परेड की अंतिम रिहर्सल के साथ मैदान में उत्साह का माहौल दिखा। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि समारोह का विधिवत शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। मुख्यातिथि आरएस बाली सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात ठोडो मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह के मुख्य आकर्षणों में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला भव्य मार्च पास्ट होगा। इसके अलावा, जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाएंगे।
कोट
प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय समारोह के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने सोमवार को रिहर्सल पूरी की। मेरा सोलनवासियों से आग्रह है कि 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे ठोडो मैदान पहुंचकर इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनें।
-मनमोहन शर्मा, उपायुक्त, सोलन