{"_id":"3d5c781cba9043cba2720021b1d8c62c","slug":"robbery-in-house-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ कर चुराई नकदी व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़ कर चुराई नकदी व जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला/नालागढ़ (सोलन)।
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू नालागढ़ में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात, क्रेडिट कार्ड, नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया है। परिवार के लोग पंजाब में गए हुए थे। लेकिन जब वापस आए तभी उन्हें चोरी होने का पता चला है।
विज्ञापन
चोरों ने अंदर से मकान बंद करके आराम से चोरी को अंजाम दिया है। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। नालागढ़ पुलिस ने मौका देखने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। न्यू नालागढ़ के हाउस नंबर 146 मकान में रहने वाले विनय गोयल ने बताया कि वह 1 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ पंजाब की मंडी अहमदगढ़ किसी समारोह में शामिल होने गए थे। 5 जनवरी दोपहर दो बजे जब वापस घर लौटे तो उनके मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। वह पिछले दरवाजे से अंदर गए तो घर की दोनों अल्मारियां टूटी हुई थीं। बेड बाक्स से सामान निकाल कर फर्श पर बिखेरा हुआ था।
विज्ञापन
चोरों ने उनकी एलईडी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, सोने व चांदी के जेवर, नकदी, कीमती कंबल व अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी लेकर फरार हो गए हैं। डीएसपी खजाना राम ने चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर आवश्यक तथ्य जुटाने के बाद धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन