फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Roads turned into parking lots: Commuters face traffic jams and inconvenience.

सड़कें बनीं पार्किंग : राहगीरों को परेशानी के साथ जाम भी

Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into parking lots: Commuters face traffic jams and inconvenience.
सोलन शहर के चंबाघाट रोड पर बने नामी स्कूल के पास अवैध पार्किंग के कारण सुबह 8:15 बजे लगा जाम। स
अभियान-2
विज्ञापन

सोलन, बीबीएन व परवाणू समेत सभी शहरों में रोजाना की हो रही दिक्कत
एक ही जगह सुबह, दोपहर और शाम के समय लगी रहती हैं लंबी कतारें
पुलिस व प्रशासन जाम से निपटने में नाकाम, अवैध पार्किंग बन रही कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन जिले में अवैध पार्किंग और वाहनों के दबाव से गहराया यातायात जाम संकट
सोलन। जिलेभर में बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण यातायात जाम की समस्या लगातार चुनौती बन रही है। सोलन शहर से लेकर बीबीएन और परवाणू तक प्रमुख बाजारों व सड़कों पर बेतरतीब अवैध पार्किंग से रोजाना जाम लगता है। सुबह दफ्तर और स्कूल जाने के समय, दोपहर में बाजारों में तथा शाम को कामकाजी लोगों के लौटने पर यह समस्या बढ़ जाती है।
पुलिस और प्रशासन भी इससे निपटने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चालान के बाद भी लोग मनमर्जी से वाहन खड़े कर चले जाते हैं। स्कूलों, उद्योगों और कारखानों के बाहर सुबह-शाम सबसे ज्यादा जाम लगता है। इससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों को भी काफी इंतजार करना पड़ता है। एंबुलेंस और अग्निशमन जैसे आपातकालीन वाहनों को भी रास्ता नहीं मिल पाता। शहरों की संकरी सड़कों पर वाहनों के दबाव से घंटों जाम लगता है। कुछ वाहन चालक कहीं भी गाड़ी मोड़ देते हैं, जिससे भी जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या
जिलेभर में पार्किंग की कमी यातायात जाम का प्रमुख कारण है। वाहन चालक पार्किंग न मिलने पर कहीं भी अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं। सड़कों के दोनों किनारों पर अवैध वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे पैदल चलने वालों को भी सड़क से गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर पैदल पथ न होने से छोटे बच्चों को बीच सड़क से जाना पड़ता है, जिससे हादसों का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों और संकरी सड़कों पर प्रभाव
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन में यातायात की समस्या का अलग कारण है। यहां उद्योगों से जुड़े ट्रक, ट्राले और अन्य मालवाहक वाहन बड़ी संख्या में आवाजाही करते हैं। औद्योगिक वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रहती है। सोलन शहर के मालरोड, अपर बाजार और चंबाघाट मार्ग जैसी सड़कें संकरी हैं। अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल छोड़ने आते समय कहीं भी गाड़ी खड़ी करने से भी लंबा जाम लगता है।

पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर जाम से निपटने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन नाकाम हो रहे हैं। जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद भी यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है।

सोलन शहर के चंबाघाट रोड पर बने नामी स्कूल के पास अवैध पार्किंग के कारण सुबह 8:15 बजे लगा जाम। स

सोलन शहर के चंबाघाट रोड पर बने नामी स्कूल के पास अवैध पार्किंग के कारण सुबह 8:15 बजे लगा जाम। स

सोलन शहर के चंबाघाट रोड पर बने नामी स्कूल के पास अवैध पार्किंग के कारण सुबह 8:15 बजे लगा जाम। स

सोलन शहर के चंबाघाट रोड पर बने नामी स्कूल के पास अवैध पार्किंग के कारण सुबह 8:15 बजे लगा जाम। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed