फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Roads and IPH schemes worth 1.34 crore washed away in one day rain in Solan distt

एक दिन की बारिश से लोनिवि, आईपीएच को 1.72 करोड़ का फटका

Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में एक दिन की बारिश से लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग को 1.72 करोड़ नुकसान हो गया। अभी तक हुई बारिश से नौ करोड़ 34 लाख 89 हजार का नुकसान हो गया है। सबसे अधिक नुकसान अर्की उपमंडल में आंका गया है। अर्की क्षेत्र में 1.26 करोड़ की क्षति पहुंची है जिसमें छह संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं जबकि डंगों और नालियों को नुकसान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग की 13 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। हालांकि दोपहर बाद तक लिफ्टिंग कार्य सुचारु रूप से चल रहा था।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसई एसपी जगोता ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं बंद मार्गों को खुलवाने का कार्य किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत शर्मा ने कहा कि बारिश से 15 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें 13 पेयजल और सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। अश्वनी और गिरि योजना दोपहर तक सही से चल रही है। गाद आने पर योजनाओं में लिफ्टिंग कार्य रोका जा सकता है।
विज्ञापन

अभी तक नौ करोड़ से अधिक का नुकसान
इस साल बारिश से लोक निर्माण विभाग को नौ करोड़ 34 लाख 89 हजार का नुकसान हो गया है। सोलन डिवीजन में तीन करोड़ 69 लाख 48 हजार, अर्की डिवीजन में पांच करोड़ 48 लाख 41 हजार, कसौली ब्लॉक में 24 लाख और नालागढ़ में बारिश से 13 लाख का नुकसान आंका गया है। इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed