फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traffic arrangements on NH-105 should be improved.

Solan News: एनएच-105 पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए

Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
एनआईए ने एसपी को लिखा पत्र, पुलिस कर्मियों की तैनाती का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। त्योहारों के सीजन में नालागढ़-बद्दी मार्ग पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एनआईए) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बद्दी को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि एनएच-105 के नालागढ़-बद्दी खंड पर अक्सर जाम लगने से औद्योगिक इकाइयों, कर्मचारियों, वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। इससे औद्योगिक गतिविधियां और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।उन्होंने पुलिस से प्रमुख चौराहों और जाम की आशंका वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि डीएसपी नालागढ़ को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed