फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   road

नालागढ़-रोपड़ मार्ग सभी वाहनों के लिए किया बंद

Fri, 18 Feb 2022 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग को निर्माण कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। काम पूरा होने तक मार्ग बंद रहेगा। पंजाब से हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले कंपनी प्रबंधकों और कामगारों को अब 20 किमी अतिरिक्त सफर करने के बाद वाया दभोटा नालागढ़ पहुंचना पड़ रहा है। अगर किसी व्यक्ति को तीन किमी दूर घनौली तक जाना है तो उसे भी 20 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नालागढ़ से दस किमी दूरी पर पंजाब का ढेरोंवाल गांव शुरू होता है। ढेरोंवाल से घनौली तक मार्ग काफी खराब है। यहां पर लोगों ने कुछ दिन पहले मार्ग को ठीक कराने के लिए चक्का जाम किया था। जिस पर एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने मौके पर आकर लोगों को इस मार्ग को पक्का कराने का आश्वासन दिया था। अब इस मार्ग को पक्का बनाने का कार्य 10 फरवरी से शुरू हो गया है। पहले केवल बड़े वाहनों को रोका गया था, लेकिन शुक्रवार से छोटे वाहनों को भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग के पूरी तरह से बंद होने से मझोली, बीड प्लासी, झीड़ा, डेरोंवाल, सैणी माजरा, रति डिब्बा, बेरहमपुरा, मैसा टिब्बा, लखुपर झिड़ा, जगातखाना के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं। अचानक मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कत आ रही है। परिवहन निगम के 13 रूट इस मार्ग पर चलते हैं, जिन्हें अब वाया भरतगढ़ कर दिया था। इस मार्ग पर नालागढ़ से रोपड़ तक दर्जनों गांव पड़ते हैं। इन गांवों के लोगों को अब नालागढ़ और रोपड़ जाना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेरोंवाल के साथ लगते हिमाचल के क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां हैं, जहां पर कामगार के अलावा कच्चा माल पंजाब से जाता है। एसीसी सीमेंट कंपनी में दर्जनों ट्रक मार्ग बंद होने से प्रभावित हुए हैं। उधर, रोपड़ के एसडीएम गुरविंद्र सिंह जोहल ने बताया कि यह मार्ग निर्माण कार्य के चलते बंद किया है। कार्य पूरा होने पर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed