{"_id":"620d2f7196789223524b5c31","slug":"road-solan-news-sml39982080","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने मार्ग की खस्ताहालत पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने मार्ग की खस्ताहालत पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों ने कुछ माह पहले तैयार सड़क के टूट जाने पर रोष जताया है। ग्रामीणों ने जग सेवा आर्गेनाइजेशन की ओर से लोनिवि को ऑनलाइन ज्ञापन भेजा है। जिसमें चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
गुल्लरवाला, बरूणा, कश्मीरपुरा, पंजेहरा और मस्तानपुरा पंचायत के लोग समस्या को लेकर जग सेवा संस्था के अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा से मिले। लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले बरूणा से पंजेहरा तक पांच किमी मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनाया गया। सड़क कुछ महीने बाद जवाब दे गई है। सड़क खराब होने से दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान हो रहे हैं। जब इस संबंध में लोगों ने लोनिवि के अधिकारियों से बात की गई तो आश्वासन मिला कि मार्ग पर झाड़ू लगा दी जाएगी।
गुल्लरवाला के पूर्व प्रधान गोगी ने कहा कि इस तरह का बयान समझ से परे हैं। संस्था के अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा ने ऑनलाइन विभाग को शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने इस मार्ग को सात दिन के भीतर ठीक करने की मांग की है। इस मौके पर रिया पंचायत के उप प्रधान लखविंदर राणा, बरुणा से शंकर सिंह और हरपाल, रघुवीर सिंह, हरपाल सिंह (पप्पी), हरदेव सिंह राणा, बलदेव सिंह, चनन नेगी, पवन नेगी, गुरप्रीत नेगी, बलविंदर सिंह, कृष्णपाल, गीताराम, डॉ. पाल, ललित कुमार मौजूद रहे।