{"_id":"5ddcbc8796c42a1f578bdd3ead2e2e95","slug":"road-repairing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख से सुधरेगी बसाल सड़क की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख से सुधरेगी बसाल सड़क की दशा
ब्यूरो/अमर उजाला, बसाल (सोलन)
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी आवाज सरकार और विभाग के अफसरों तक पहुंचाकर समस्याओं के समाधान करवाने की अमर उजाला की मुहिम रंग ला रही है। 1 फरवरी को बसाल में आयोजित कार्यक्रम का असर हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने बसाल तक छह किमी सड़क मार्ग को 60 लाख रुपये से दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। यह सड़क दोबारा नए सिरे से बनेगी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत प्रधान देवेंद्र कश्यप, उपप्रधान किरण किशोर भी मौजूद रहे। विभाग की निरीक्षण टीम में एसडीओ लोनिवि एलपी महाजन और जेई एसपी गुप्ता के अलावा ओम प्रकाश, बलदेव, राजेंद्र, यमन, सत्या देवी मौजूद रहे। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि पंद्रह मार्च तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल के अंत तक सड़क को नए सिरे से तैयार करके जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
5 लाख से सड़कों के किनारे बनेगा ड्रेनेज सिस्टम
1 फरवरी को बसाल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सबसे बड़ा मुद्दा गूंजा था। लोगों का कहना था कि शहर के साथ लगते बसाल क्षेत्र की गिनती पॉश इलाकों में है। ऐसा कहा जाता है कि शहर में करोड़ों की कीमत की जगुआर गाड़ी से लेकर अन्य लग्जरी गाड़ियां सबसे पहले इसी क्षेत्र में आती हैं। लेकिन, हैरत है कि सांसद, नप अध्यक्ष और जाने माने बड़े कारोबारियों के आशियाने यहां होने के बावजूद सड़क बदहाल है। सड़क के दोनों किनारों पर ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं है। वहीं, बुधवार को मौके पर पहुंची लोनिवि की टीम ने कहा कि सड़क के किनारे ड्रेनेज बनाई जाएगी। इसके लिए बजट में पांच लाख का प्रावधान किया गया है।
अतिक्रमण हटाने होंगे
कुछ स्थानों पर अतिक्रमण भी हटाया जाना है। लिहाजा पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया। वर्तमान में कई प्वाइंट पर अतिक्रमण के चलते जाम लगता है। वहीं दुर्घटना का भी भय बना रहता है।