फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road of Himuda Colony Madhala damaged, vehicles running at risk of life

Solan News: हिमुडा कॉलोनी मधाला की सड़क क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डालकर चल रहे वाहन

Wed, 21 Jan 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Road of Himuda Colony Madhala damaged, vehicles running at risk of life
बरोटीवाला क्षेत्र में ट्रक यूनियन की ओर से हिमुडा कालोनी को जोड़ने वाले मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त- स
रात के समय गाड़ी के गिरने का रहता है खतरा
विज्ञापन

अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। हिमुडा कॉलोनी मधाला को ट्रक यूनियन से जोड़ने वाला मार्ग छह माह से क्षतिग्रस्त है। इसके बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। टूटे मार्ग से वाहन चालक जोखिम उठाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। हिमुडा कॉलोनी में करीब 350 प्लाट धारकों ने मकान बना लिए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स होने के कारण एक दर्जन से अधिक उद्योग भी संचालित हैं। इन उद्योगों का कच्चा माल और तैयार माल इसी मार्ग से होकर गुजरता है।
मार्ग की खराब स्थिति को लेकर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से कई बार हिमुडा को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरडब्ल्यूए के सलाहकार राजेंद्र राणा ने बताया कि जामुन के पेड़ से लेकर ट्रक यूनियन तक जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। इस मार्ग पर एक पुलिया बह चुकी है। बीबीएनडीए ने पाइप दबाकर उसके ऊपर मिट्टी डालकर मार्ग को अस्थायी रूप से चालू तो कर दिया, लेकिन अब तक स्थायी पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है। इसके आगे जामुन के पेड़ के पास बरसात के दौरान भूमि कटाव से सड़क का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया था। इसे रोकने के लिए यहां डंगा लगाया जाना था, लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद हिमुडा ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात के समय दिशा सूचक संकेत न होने के कारण यहां किसी भी समय वाहन खाई में गिर सकता है। आरडब्ल्यूए की ओर से इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग हिमुडा अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग आपदा के दौरान खड्ड में पानी आने से क्षतिग्रस्त हुआ था। विभाग ने इसकी मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर उपायुक्त को भेज दिया है। आपदा प्रबंधन फंड से बजट स्वीकृत होते ही मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।
-संदीप कुमार, सहायक अभियंता, हिमुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed