फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road maintenance and health facilities will be strengthened: Hardeep Bawa

सड़कों का रख रखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़ : हरदीप बावा

Mon, 15 Jul 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Road maintenance and health facilities will be strengthened: Hardeep Bawa
यूथ इंटक कार्यालय बद्दी पहुंचने पर विधायक हरदीप बावा का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
नव निर्वाचित विधायकका यूथ इंटक ने बद्दी में किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के नव निर्वाचित विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह सोमवार को शिमला जाते समय बद्दी स्थित यूथ इंटक कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया।
नव निर्वाचित विधायक हरदीप बावा ने इस दौरान प्रदेश हाईकमान व नालागढ़ की प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार, नालागढ़ में सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नालागढ़ की जनता को उन से बहुत उम्मीदें हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव संजू, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, युवा इंटक प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर, इंटक सचिव राजन गोयल, युवा इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष शिव चौधरी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल मैहरा, बीबीएन इंटक सचिव वरुण कालिया, यूथ इंटक उपाध्यक्ष कृष्ण, सचिव रविंद्र कुमार, यूथ कांग्रेस महासचिव केवल चौधरी, सुरेंद्र चौधरी नीटू, दिलवर खान समेत भारी संख्या में इंटक, यूथ इंटक व कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed