{"_id":"69ebc848a82abec2360eee4e","slug":"road-conditions-in-ramsar-bazaar-are-poor-with-dust-clouds-plaguing-shopkeepers-and-passersby-solan-news-c-176-1-ssml1040-167980-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर बाजार में सड़क की हालत खराब, धूल के गुबार से दुकानदार और राहगीर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर बाजार में सड़क की हालत खराब, धूल के गुबार से दुकानदार और राहगीर बेहाल
विज्ञापन
रामशहर बाजार में बनी सड़क की खस्ता हालत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों बोले सामान पर जम रही धूल, सांस लेना हुआ दूभर, आंदोलन की चेतावनी
आंखों में जलन व सांस लेने में भी हो रही परेशानी
कमल कुमार
रामशहर (सोलन)। रामशहर मुख्य बाजार में सड़क की बदहाली स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। आलम यह है कि सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे और उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बाजार में वाहनों के गुजरते ही धूल का ऐसा गुबार उठता है कि दुकानों में बैठना तक मुश्किल हो गया है। सबसे बुरा हाल खाने-पीने की वस्तुओं और फल-सब्जी विक्रेताओं का है। स्थानीय दुकानदार विजय कुमार, सतीश कुमार, मक्खन चंद और धर्म सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दिन भर उड़ने वाली धूल उनके सामान पर जम रही है। बाजार की लगभग 150 दुकानों का कारोबार इसकी भेंट चढ़ रहा है। धूल के कारण न तो ग्राहक दुकानों में रुक रहे हैं और न ही खाने-पीने की वस्तुएं सुरक्षित रह पा रही हैं। व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जाए और धूल से राहत के लिए पानी का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधारी तो वे चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
बीमारियों का खतरा बढ़ा
सिर्फ व्यापारी ही नहीं, बल्कि राहगीर भी इस अव्यवस्था से त्रस्त हैं। बाजार से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से कीचड़ फैल रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसों का खतरा हर पल बना रहता है।
कोट
विभाग सड़क की स्थिति से अवगत है। जल्द ही बाजार क्षेत्र में टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि जनता को इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके।
ई. ईश्वर चंद, सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग, रामशहर