{"_id":"5de3fe3b8ebc3e550265aad7","slug":"road-accident-left-one-dead-solan-news-sml316107287","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर(सोलन)। कसौली-जगेशु मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की है। हादसा कार के 150 फीट गहरी खाई में लुढ़कने से पेश आया। कार में सिर्फ एक ही व्यक्ति सवार था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल धर्मपुर लाया। यहां पर डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां से पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कार चालक संजय राणा निवासी दिल्ली परवाणू से कसौली की तरफ आ रहा था। जब वह कसौली-परवाणू वाया जंगेशु मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे सफरमैना गांव के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही इसकी खबर स्थानीय लोगों को लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में लग गई।
इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर इलाज के लिए पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।