{"_id":"61b8da513869a82da86b9f7e","slug":"road-accident-in-solan-chandigarh-s-youth-died-solan-news-sml393432981","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सड़क हादसे में चंडीगढ़ के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सड़क हादसे में चंडीगढ़ के युवक की मौत
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन कक्ष में युवक की मौत मामले की जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के सोलन-राजगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में चंडीगढ़ के युवक की मौत हो गई है। हादसा जटोली के पास हुआ। बाइक से टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। घायल बाइक सवार को लोगों ने एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है।
राजगढ़-सोलन मार्ग पर जटोली के पास सोलन की तरफ आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। 108 की सहायता से घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने 24 वर्षीय तेजवीर सिंह निवासी चंडीगढ़ 28 सेक्टर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद युवक का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए शहर समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।