फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Revision program of voter lists till December 9

Solan News: फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 9 दिसंबर तक

Fri, 10 Nov 2023 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीनालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 09 दिसंबर तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 09 दिसंबर तक नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर अधिकारी पात्र मतदाता से मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मृत्यु, विवाह या स्थान त्याग के कारण प्रारूप-7 में नाम हटवाए जाने के बारे में आवेदन या आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने के लिए अहर्ता तिथि प्रथम जनवरी 2024 होगी। इसके अतिरिक्त प्रथम अप्रैल 2024, प्रथम जुलाई 2024 और प्रथम अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूची में संबंधित प्रविष्टियों जैसे नाम, पता, उम्र, फोटोग्राफ आदि की शुद्धि के लिए फार्म-8 पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि विशेष अभियान की तिथियों 18 व 19 नवंबर में भी पात्र मतदाता अपना दावा या आक्षेप समुचित प्रारुप में मतदान केंद्र पर नियुक्त अधिकारी या बूथ स्तर के अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से उपरोक्त दावे और आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए वेब लिंक और वोटर हेल्पलाइन एप वीएचए पर ई-पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें ऑनलाइन फार्म भरे जा सकते हैं। दिव्यांशु सिंगल ने सभी पात्र मतदाताओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों और गैर सरकारी संस्थानों से आग्रह किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed