फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Result of Swarna Jayanti Scholarship Exam declared, merit list to be released soon

Solan News: स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित, जल्द जारी होगी मेरिट सूची

Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर से मेरिट वाले 100 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन


तीन वर्ष तक छात्रों को मिलेगी 1 लाख 80 हजार की छात्रवृत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने प्रदेश में चल रही स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम एससीईआरटी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। 10 नवंबर को आयोजित हुई दूसरे चरण की इस परीक्षा में पहले चरण को पार करने वाले प्रदेश के कुल 554 छात्रों में से 446 छात्रों ने भाग लिया। दूसरे चरण के परिणाम के बाद अब एससीईआरटी द्वारा टॉप 100 की सूची जारी की जाएगी।


जिलावार कोटे के अनुसार टॉप 100 सूची में आने वाले छात्रों को छठी, सातवीं और आठवीं कक्षाओं में 3 वर्ष तक करीब 1 लाख 80 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार अभी परिणाम की सूची अपलोड की गई है। इसमें छात्र 15 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद एससीईआरटी पास होने वाले छात्रों का वेरिफिकेशन करेगी। शिक्षा खंडों के माध्यम से यह जानकारी जुटाई जाएगी कि परीक्षा में पास हुआ छात्र सरकारी स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण कर रहा है। यही नहीं संबंधित छात्र की छठी कक्षा में 75 फीसदी हाजिरी होना भी जरूरी है। 2 स्तर की परीक्षा पास करने के बाद टॉप 100 में आने वाले छात्रों को स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत छठी कक्षा में 4 हजार रुपए प्रतिमाह, सातवीं कक्षा में 5 हजार रुपए प्रतिमाह और आठवीं कक्षा में 6 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए छात्र सरकारी स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण कर रहा हो और किसी भी कक्षा में फेल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed