फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Resolve pensioners' demands quickly: Krishna

पेंशनरों की मांगों का शीघ्र समाधान करें : कृष्ण

Sat, 06 Jun 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर संघ की बैठक में चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई ने मासिक बैठक में लंबित मांगों, जैसे चिकित्सा सुविधाओं, महंगाई राहत और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने की। इसमें भारतीय राज्य पेंशन महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के महासचिव राकेश शर्मा ने सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़े विषयों की जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संघ लगातार पेंशनरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के लाखों पेंशनर लंबे समय से विभिन्न वित्तीय और प्रशासनिक मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। महासंघ इन मांगों को लेकर सरकार के समक्ष लगातार आवाज उठा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर वित्तीय लाभ, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, महंगाई राहत और अन्य सुविधाएं पेंशनरों का अधिकार हैं, जिन्हें बिना किसी देरी के प्रदान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संगठित रहने की अपील
इंद्रपाल शर्मा ने पेंशनरों से संगठित रहने और अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में सदस्यों ने भी सुझाव और समस्याएं रखीं। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. नागेश शर्मा, कृषि विभाग से सेवानिवृत्त ललित कुमार शर्मा तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हीरा सिंह चौधरी ने भारतीय राज्य पेंशनर संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने नव सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पेंशनरों की मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
बैठक में जेपी शाह, ओम प्रकाश गर्ग, सुशील कुमार, अमर सिंह, रामलाल, विद्या गर्ग, तारा चौधरी, कंचनमाला, शिवराम पाल, वाणी शंकर, जगदीश चंदेल, वीरेंद्र कुमार, कंवर सिंह, सोहनलाल, हरदेव, अशोक कुमार, ताराचंद शर्मा, मनोहर लाल शर्मा और सतपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed