फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Residents in Solan ward 15 and 7 asked to supply water after six day atleast

सोलन शहर में मचा हाहाकार, छह दिन बाद तो पानी दे दो सरकार

Thu, 02 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Residents in Solan ward 15 and 7 asked to supply water after six day atleast
सोलन के वार्ड सात में पानी न होने की वजह से प्राकृतिक जल स्त्रोत से पानी भरते निवासी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग हाहाकार मचा रहे हैं। पांच-छह दिन बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की आपूर्ति करने में नाकाम सोलन नगर निगम और जल शक्ति विभाग के खिलाफ लोगों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। यहां तक कि शहर के लोग अब प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोलन शहर के वार्ड-7 और 15 में पांच से छह दिनों के बाद पानी मिल रहा है। बुधवार को विधायक के सोलन दौरे के बाद भी नगर निगम के कई वार्डों में पानी नहीं पहुंचा। वार्ड-7 और 15 के बाशिंदों ने घरों में खाली बर्तनों के साथ नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बीते कुछ दिनों से शहर में पानी की किल्लत के चलते हाहाकार मचा है। पानी की सप्लाई के लिए जिम्मेवार नगर निगम और जल शक्ति विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वीरवार को वार्ड-15 और सात के निवासियों का जमकर गुस्सा फूटा। अमर उजाला ने पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोगों की परेशानियों को जाना।
विज्ञापन

छह दिन बाद मिल रहा पानी
वार्ड-15 निवासी अनीता ने कहा कि घर में पांच से छह दिनों के बाद पानी आ रहा है। बच्चों को नहाने, शौचालय जाने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी समय पर और पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक स्रोत से ढो रहे पानी, बावड़ी भी बदहाल
वार्ड-7 के निवासी संजू ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भरना पड़ रहा है। नलों में चार दिनों के बाद पानी आ रहा है। इस बीच वार्ड में हर व्यक्ति निगम और जलशक्ति से परेशान है। वार्ड में बनी बावड़ी की खराब हालत भी सही नहीं है।
बिल पूरा लो मगर पानी की आपूर्ति रोज करो
वार्ड-15 की निवासी सुनीता ने कहा कि नगर निगम पानी का बिल पूरा वसूल करे लेकिन लोगों को रोज पानी मुहैया करवाए। बीते कई दिनों से मौसम साफ है जिससे गाद की समस्या नहीं हो सकती। दोनों विभाग आपस में घालमेल कर लोगों का मजाक बना रहे हैं।

एक माह में 10 से 12 दिन ही मिल रहा पानी
वार्ड-15 निवासी मीना ने कहा कि बीते दो महीनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। नगर निगम चार दिन बाद तीन से चार घंटे तक पानी देता है। एक माह में केवल 10 से 12 दिन पानी मिल रहा है। लोग नगर निगम और जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed