फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Representatives elected unopposed in eight Panchayats of the district

Solan News: जिले की आठ पंचायतों में निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि

Fri, 20 Oct 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन तीन पंचायतों में हुए नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की आठ पंचायतों में प्रतिनिधियों का चयन निर्विरोध हो गया है। इसमें नालागढ़ में पंचायत समिति सदस्य और अन्य जगहों पर वार्ड सदस्य शामिल हैं। शुक्रवार को पंचायतों में उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रकिया का आखिरी दिन था। दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान संबंधित आठ पंचायतों में पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों ने एक-एक नामांकन ही किया। इसके बाद अब वहां पर संबंधित प्रतिनिधियों का चयन निर्विरोध कर लिया गया है। इसमें पंचायत समिति नालागढ़ में पंचायत समिति सदस्य को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसी तरह वार्ड सदस्यों में नालागढ़ की ग्राम पंचायत बरूणा-1, ग्राम पंचायत किशनपुर के वार्ड सदस्य, कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत संघोई, ग्राम पंचायत सानन, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला, विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत सतड़ोल और ग्राम पंचायत छावशा में वार्ड सदस्यों का चयन निर्विरोध कर लिया गया है। इसी तरह नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-2 में सदस्य के लिए दो नामांकन दाखिल हुए।


इनसेट
इनमें होंगे चुनाव
विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां में प्रधान पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। इसी ग्राम पंचायत मलहैणी में उपप्रधान पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। ग्राम पंचायत बरूणा-2 में वार्ड सदस्य के लिए चार नामांकन हुए। अब 21 अक्तूबर को छंटनी होगी। इसी तरह 25 अक्तूबर को प्रातः 10:00 से सांय 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। जबकि 5 नवंबर को प्रातः 8:00 से सांय 4:00 बजे तक मतदान होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना होगी। जबकि पंचायत समिति की मतगणना 6 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed