फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Relief: Regional hospital gets supply of Tramadol injection after two months

राहत : क्षेत्रीय अस्पताल को दो माह बाद मिली ट्रामाडोल इंजेक्शन की सप्लाई

Sun, 01 Dec 2024 05:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
-इंपेक्ट-
विज्ञापन

आपात स्थिति में दर्द से पीड़ित मरीजों को लगती है डोज
बीते दिनों रही दिक्कत, बाजार में उपलब्ध नहीं होता है ट्रामाडोल इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में दो माह बाद ट्रामाडोल इंजेक्शन उपलब्ध हो गया है। इससे तेज दर्द में अस्पताल आने वाले मरीजों को इंजेक्शन लग सकेगा। इससे मरीजों को भी जल्द ही राहत मिलेगी। ये इंजेक्शन दो माह से अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। ट्रामाडोल इंजेक्शन का संकट आने के बाद तेज दर्द में आने वाले मरीजों को दूसरे इंजेक्शन लगाकर काम चलाना पड़ रहा था।
अब मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अमर उजाला ने भी ट्रामाडोल इंजेक्शन के खत्म होने के बाद मामले को गंभीरता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से इंजेक्शन मंगवाने के लिए डिमांड सरकार को भेजी थी। नवंबर माह के अंत में अब ये इंजेक्शन अस्पताल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कैंसर में होने वाली दर्द समेत ऑर्थो, सर्जरी के दर्द में इस इंजेक्शन को लगाने की सलाह चिकित्सक देते है। लेकिन सरकारी स्तर पर इंजेक्शन न होने के कारण काफी मुश्किल आ रही थी। दवा दुकानों में भी यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होता है। मरीजों इधर-उधर भटकने के बाद भी इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामाडोल इंजेक्शन की खास बात यह है कि इससे शरीर के अंगों समेत किडनी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। जबकि अन्य दर्द निवारक इंजेक्शन और टेबलेट किडनी और शरीर के अंगों पर हानि पहुंचाते हैं। ऐसे मेंं चिकित्सक भी अन्य इंजेक्शन और टेबलेट देने के कतराते हैं। इसलिए इस इंजेक्शन की अस्पताल में उपलब्धता जरूरी थी।

यहां थी अधिक जरूरत
ट्रामाडोल इंजेक्शन का उपयोग आमतौर पर अचानक तेज दर्द, लंबे समय तक दर्द से निदान और उपचार के लिए किया जाता है। आपातस्थिति में छाती में दर्द के तुरंत उपचार के लिए मरीजों को यही इंजेक्शन दिया जाता है। वहीं दुर्घटनाओं में घायलों को भी यही लगाया जाता है।

अस्पताल में ट्रामाडोल इंजेक्शन की खेप उपलब्ध हो गई है। अब मरीजों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीते दिनों ये इंजेक्शन अस्पताल में नहीं थे।
-डॉ. संदीप जैन, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed