{"_id":"69d4f7b6c6392f2dcb05527e","slug":"release-3-da-to-8500-retired-employees-prem-thakur-solan-news-c-176-1-ssml1041-166733-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"8500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए जारी करें : प्रेम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए जारी करें : प्रेम ठाकुर
विज्ञापन
सोलन में हिमाचल पथ परिवहन पेंशन कल्याण संगठन की बैठक में फूटा गुस्सा
सरकार और प्रबंधन पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप
पेंशन भुगतान में देरी पेंशनरों को झेलनी पड़ रही है पेरशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पथ परिवहन पेंशन कल्याण संगठन सोलन इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के लगभग 8500 पेंशनर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। 65 वर्ष से कम आयु के करीब 4500 पेंशनरों को महीने की अंतिम तिथि पर पेंशन मिल रही है, जबकि 65 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 4000 पेंशनरों को महीने की 15 से 18 तारीख तक इंतजार करना पड़ता है। समय पर भुगतान न होने से बीमार बुजुर्गों को इलाज कराने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने मांग की कि सरकार 24 करोड़ रुपये के मासिक बजट का स्थायी प्रावधान करे। इसके अलावा वर्ष 2016 से मई 2022 तक के संशोधित पे-स्केल का एक भी पैसा पेंशनरों को नहीं मिला है, जबकि अन्य विभागों को इसकी किश्तें जारी की जा चुकी हैं। जनवरी 2022 से चिकित्सा बिलों का भुगतान भी लंबित है, जिससे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पेंशनरों के लाखों रुपये फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जून 2020 से नाइट ओवरटाइम और यात्रा भत्ता का भुगतान भी नहीं किया गया है। पेंशनरों ने आरोप लगाया कि 31 अक्तूबर 2025 को सरकार द्वारा घोषित 3 प्रतिशत डीए कार्यरत कर्मचारियों को तो मिल गया, लेकिन 8500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने फरवरी 2026 तक भुगतान का आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने संगठन ने सरकार और प्रबंधन से मांग की है कि पेंशनरों की सभी देनदारियों का एकमुश्त भुगतान किया जाए। पेंशन व्यवस्था का स्थायी समाधान निकाला जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पेंशनर कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे। बैठक में मुख्य सलाहकार अशोक वर्मा, प्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव जगदीश चंद ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान राम गोपाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।