Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Red Cross provided financial assistance of Rs 2.56 lakh to 52 needy people

Solan News: रेडक्राॅस ने 52 जरूरतमंदों को दी 2.56 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Red Cross provided financial assistance of Rs 2.56 lakh to 52 needy people
सोलन में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य बैठक करते हुए। स्रोत: आईपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि रेडक्रॉस गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। राहुल जैन शुक्रवार को जिला रेडक्रॉस सभा की प्रबंधक समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 रेडक्रॉस द्वारा 52 जरूरतमंदों को 2.56 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने और रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने देने का आग्रह भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला सोलन में 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 की आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त सोलन नरेंद्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य कुल राकेश पंत, लेख राज कौशिक, रीतू सेठी, मधु, अजय शर्मा, रेणू, संतोष, सीमा मेहता सहित रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed