फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Records of medical stores were scrutinized, instructions were given not to give medicines and syringes without prescription

Solan News: दवा की दुकानों का खंगाला रिकॉर्ड, बिना पर्ची के दवा व सिरिंज न देने के निर्देश

Thu, 06 Mar 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
दवा निरीक्षक ने किया कसौली व गढ़खल में किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

लोगों से अपील नशा बेचने वालों की दें पुलिस को जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। दवा विभाग की टीम ने वीरवार को गढ़खल व कसौली में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवा निरीक्षक सुप्रिया शर्मा की अगुवाई में टीम यहां पर पहुंची और दुकानों के सेल, परचेज रजिस्टर की छानबीन की गई। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं दोनों विभागों के अधिकारियों ने दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वह बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी दवाई, सिरिंज नहीं दें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों ने दुकानों में रखी सभी दवाओं को बारीकी से जांचा। थाना प्रभारी कसौली धनवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कसौली व गढ़खल में दवा विक्रेताओं की दुकानों के औचक निरीक्षण किया गया व निर्देश जारी किए गए कि बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरिंज, दवाएं नहीं दी जाए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खात्मे को लेकर पुलिस का साथ दें व अवैध तरीके से नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed