फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Recognition of Badidhar Fair boosted after attaining district-level status

Solan News: लोक संस्कृति, आस्था और पर्यटन का केंद्र बना बाड़ीधार

Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय दर्जा मिलने से बढ़ी बाड़ीधार मेले की पहचान, 14-15 जून को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन

रतजगा, भजन-कीर्तन और धार्मिक परंपराएं होंगी मुख्य आकर्षण


राजेश गुप्ता
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की उपमंडल की पहाड़ियों के बीच स्थित बाड़ीधार धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत केंद्र भी है। 14 और 15 जून को आषाढ़ मास की संक्रांति पर यहां होने वाला बाड़ीधार मेला हजारों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
अर्की से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित बाड़ीधार मनोरम प्राकृतिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। चारों ओर फैली हरियाली, ऊंची पहाड़ियां और शांत वातावरण यहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां विराजमान बाड़ा देव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके चलते लोग दूर-दूर से यहां माथा टेकने आते हैं।
विज्ञापन

बाड़ीधार से जुड़ी कई लोक कथाएं और मान्यताएं भी प्रचलित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंग्रेजों ने कभी इस स्थान को अपनी राजधानी बनाने का प्रयास किया था, लेकिन मधुमक्खियों के हमले के कारण उन्हें निर्णय बदलना पड़ा। यह कथा आज भी क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मेले की पूर्व संध्या पर होने वाला रतजगा भी विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। पूरी रात भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक अनुष्ठानों से बाड़ीधार का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मेले के दिन से अधिक भीड़ रतजगे वाली रात को देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा बाड़ीधार मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिए जाने से इसकी पहचान और अधिक बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय व्यापार को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed