फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Recitation of Shri Ramcharitmanas begins in the Shiv Tandav Cave.

Solan News: शिव तांडव गुफा में श्रीरामचरितमानस का पाठ शुरू

Sun, 19 Jul 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Recitation of Shri Ramcharitmanas begins in the Shiv Tandav Cave.
कुनिहार की शिव तांडव गुफा में आयोजित श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ के दौरान मौजूद भक्तगण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र शिव तांडव गुफा कुनिहार में रविवार से दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुफा परिसर में पहुंचे और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म और मानव कल्याण के संदेशों का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रीराम नाम के जयकारों से माहौल भक्तिरस में डूबा रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवताचार्य देवेंद्र उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया। इसके बाद श्रीरामचरितमानस का अखंड रामायण पाठ आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ पाठ में भाग लिया। मीडिया प्रभारी मनोज भारद्वाज ने बताया कि शिव तांडव गुफा में आयोजित यह दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से पूर्णाहुति एवं भंडारे में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed