फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rape in kandaghat

नाबालिग से दुराचार, 50 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप

Wed, 06 Jan 2016 10:43 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

कंडाघाट क्षेत्र में एक नाबालिग गर्भवती हो गई है। परिजनों को पता लगा तो उन्होंने उससे पूछताछ की। नाबालिग ने कंडाघाट के ही पचास वर्षीय व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि धोखे में रखकर व्यक्ति उसे हवस का शिकार बनाता रहा। उधर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक इसका पता तब चला जब गर्भावस्था का आठवां माह चल रहा था। जब नाबालिग की माता ने इस घटना के बारे में पूछा तो उसने आपबीती बताई। तब पता चला कि कंडाघाट क्षेत्र में रहने वाले पचास वर्षीय व्यक्ति ने इस शर्मसार घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पचास वर्षीय बिट्टू के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा ने बताया कि नाबालिग ने दुराचार का आरोप कंडाघाट के एक व्यक्ति पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed