फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rape accused arrested from Bhud in BBN

चाकू की नोक पर दुष्कर्म को अंजाम देने का आरोपी दबोचा

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested from Bhud in BBN
Rape accused arrested from Bhud in BBN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के मोरपिन रोड पर एक दवा कंपनी में काम करने वाली युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी मलपुर पंचायत के भुड गांव में किराये के मकान में रहता है। आरोपी कांगड़ा का शादीशुदा व्यक्ति है। पुलिस ने उसे भुड बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मलकू माजरा के समीप एक दवा कंपनी में तैनात कुल्लू जिले की 23 वर्षीय युवती अपनी सहेली के साथ बीते सात फरवरी को अपने कमरे के लिए पगडंडी के रास्ते से जा रही थी। कंपनी से कुछ ही दूरी पर युवतियों को आरोपी गुलशन ने रास्ते के बारे में पूछा।
विज्ञापन

इस पर उन दोनों ने उसे रास्ते के बारे में जानकारी दी। इस बीच गुलशन ने जेब से चाकू निकालकर एक युवती की गर्दन पर रख दिया और दूसरी को डरा दिया। इस दौरान आरोपी ने एक युवती के साथ दुराचार किया। पीड़ित की सहेली वापस कंपनी पहुंची और वहां से अन्य कामगारों को लेकर जब तक आई। तब तक वह वारदात को अंजाम देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दो दिन के भीतर ही ब्लाइंड केस को सुलझा लिया है। आरोपी को भुड गांव से पकड़ लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed