{"_id":"62054fdf55a0e71d7d633c26","slug":"rape-accused-arrested-from-bhud-in-bbn-solan-news-sml399145961","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर दुष्कर्म को अंजाम देने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोक पर दुष्कर्म को अंजाम देने का आरोपी दबोचा
विज्ञापन
Rape accused arrested from Bhud in BBN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के मोरपिन रोड पर एक दवा कंपनी में काम करने वाली युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी मलपुर पंचायत के भुड गांव में किराये के मकान में रहता है। आरोपी कांगड़ा का शादीशुदा व्यक्ति है। पुलिस ने उसे भुड बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मलकू माजरा के समीप एक दवा कंपनी में तैनात कुल्लू जिले की 23 वर्षीय युवती अपनी सहेली के साथ बीते सात फरवरी को अपने कमरे के लिए पगडंडी के रास्ते से जा रही थी। कंपनी से कुछ ही दूरी पर युवतियों को आरोपी गुलशन ने रास्ते के बारे में पूछा।
इस पर उन दोनों ने उसे रास्ते के बारे में जानकारी दी। इस बीच गुलशन ने जेब से चाकू निकालकर एक युवती की गर्दन पर रख दिया और दूसरी को डरा दिया। इस दौरान आरोपी ने एक युवती के साथ दुराचार किया। पीड़ित की सहेली वापस कंपनी पहुंची और वहां से अन्य कामगारों को लेकर जब तक आई। तब तक वह वारदात को अंजाम देकर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दो दिन के भीतर ही ब्लाइंड केस को सुलझा लिया है। आरोपी को भुड गांव से पकड़ लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।