फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramshahar will get the building of Electricity Sub-division after 42 years

Solan: सोलन के रामशहर को 42 साल बाद मिलेगा विद्युत उपमंडल का भवन

Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो एचआर धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, रामशहर (सोलन)
एचआर धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, रामशहर (सोलन) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

 बोर्ड ने करीब 48 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण करवाया है। यह निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है जो इन दिनों अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
Ramshahar will get the building of Electricity Sub-division after 42 years
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के सोलन जिले में विद्युत उपमंडल रामशहर को 42 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भवन मिलेगा। बोर्ड ने करीब 48 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण करवाया है। यह निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है जो इन दिनों अंतिम चरण में है। इतने वर्षों से बोर्ड अपना उपमंडल किराये के भवन में ही चला रहा था। अब जल्द ही किराये के भवन को खाली कर बोर्ड अपने दस्तावेज व अन्य सामान शिफ्ट करेगा। इस उपमंडल के अधीन वर्तमान में चार अनुभाग कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसके चलते वर्तमान में दस्तावेज रखने और लोगों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। लोगों की मांग और अधिकारियों को किराये के भवन में आ रही समस्या को लेकर विद्युत सब स्टेशन के साथ ही भवन का निर्माण कार्य किया गया है। रामशहर में विद्युत उपमंडल दिसंबर 1980 में खुला लेकिन अभी तक यह कार्यालय किराये के भवन में ही चल रहा था। 42 वर्षों के दौरान तीन बार भवन बदलना पड़ा। रामशहर उपमंडल के तहत दिग्गल, चमदार, रामशहर और कुमारहट्टी अनुभाग हैं।
विज्ञापन


तीन बार भवन बदलने की प्रक्रिया में रिकॉर्ड भी अस्तव्यस्त हुआ। करीब तीन साल पहले विभाग ने रामशहर पहले से चल रहे सब स्टेशन के साथ अपना भवन बनाने का निर्णय लिया जिससे बार-बार भवन बदलने से निजात मिल सके। तीन साल पहले भवन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। कोविड के चलते भवन निर्माण में थोड़ा विलंब हो गया। अब भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शीघ्र ही कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए भवन में स्टाफ और लोगों को नहीं होगी दिक्कत
बोर्ड का भवन बनने से कार्यालय को स्थायी ठिकाना मिल जाएगा और बार-बार रिकॉर्ड को इधर-उधर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किराये का भवन काफी छोटा था। इससे स्टाफ और उपभोक्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था। साथ ही रिकॉर्ड रखने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। नया भवन मिलने से जहां पर स्टाफ को सुुविधा होगी वहीं उपभोक्ताओं को भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

ई. भाग सिंह चंदेल, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत मंडल रामशहर
अंतिम चरण में भवन निर्माण का कार्य विद्युत उपमंडल के भवन निर्माण पर लगभग 48 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। भवन के भूतल पर पहले से ही सब स्टेशन का भवन बना है जिस कारण लागत कम रही। भवन का कार्य अंतिम चरण में है। जल्दी ही कार्यालय को नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।-ई. विनय कौशल, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल रामशहर


किराये के भवन में जरूरत के अनुसार नहीं हो सकते बदलाव
उपमंडल अभी तक किराये के भवन में चल रहा है जहां जरूरत के अनुसार बदलाव करना मुश्किल है। किराये का भवन पहले से बना होता है। जल्द ही उपमंडल को अपना भवन मिलने वाला है। इन दिनों भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। जल्द ही स्टाफ और उपभोक्ताओं के लिए भवन सुविधाजनक बन जाएगा।
-ई. हिमेश धीमान, अधिशासी अभियंता, विद्युत मंडल, नालागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed