{"_id":"6a3d76a6df92055c4a025b64","slug":"ramshahar-won-the-kabaddi-match-by-defeating-dabhota-solan-news-c-176-1-ssml1044-172483-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर ने दभोटा को हराकर जीता कबड्डी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर ने दभोटा को हराकर जीता कबड्डी मैच
विज्ञापन
ग्रीन वैली यूथ क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के
घड़सी में ग्रीन वैली यूथ क्लब की ओर से करवाया जा रहा टूर्नामेंट का आयोजन
दूसरे मुकाबले में बाई अकादमी की टीम रही विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। घड़सी पंचायत में ग्रीन वैली यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं दून किसान मोर्चा के प्रभारी हंसराज चंदेल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कबड्डी का उद्घाटन मैच दभोटा व रामशहर के बीच हुआ, जिसमें रामशहर की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मुकाबला वीआरएस हरियाणा व बाई अकादमी कुरुक्षेत्र के बीच हुआ, इनमें बाई अकादमी की टीम विजेता रही। इसके अलावा प्रतियोगिता में ओपन के मैच भी खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर हंसराज चंदेल ने आयोजन समिति को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये की राशि भेंट की।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चंदेल ने गांव के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में खेल मैदान की आवश्यकता है तो उसके निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर युवा क्लब प्रधान अमित ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान वीना देवी, उपप्रधान दिनेश शर्मा, शिवकांत, जय प्रकाश, संत प्रकाश, अंकुश चौधरी, अनुज, चेतन, हेमराज, संजय समेत कई मौजूद रहे।