फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramshahar team won the cricket tournament title by defeating Baheri.

Solan News: बहेड़ी को हराकर रामशहर की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ramshahar team won the cricket tournament title by defeating Baheri.
पंचायत वाइस क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता की ट्रॉ​फी लेती रमाशहर की टीम। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर(सोलन)। रामशहर तहसील के डोली में आयोजित पंचायत वाइज क्रिकेट प्रतियोगिता में रामशहर की टीम में बहेड़ी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल यूथ क्लब सैन डोली की ओर से किया गया था।
यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चली, जिसमें कुल 16 पंचायत से आई टीमों ने भाग लिया। रामशहर के डोली में सोमवार को प्रतियोगिता के तहत दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला डोली और बहेड़ी के बीच खेला गया, जिसमें बहेड़ी ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें बहेड़ी ने 8 ओवरों में 87 रन बनाए। वहीं डोली की टीम 82 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल रामशहर और चिलौनी के बीच हुआ, जिसमें रामशहर ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बहेड़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रामशहर के सागर वर्मा और विक्रम की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 101 रन तक पहुंचाया। इसके बाद बहेड़ी के कप्तान अनिल शर्मा ने अपनी पारी से मुकाबले को अंतिम ओवर तक पहुंचाया। अंतिम ओवर की 6 गेंदों में 9 रन का टारगेट रहा, जिसमें रामशहर के हरीश ने अंतिम ओवर 9 रन बचाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई। इस मैच में सागर वर्मा को मैन ऑफ द मैच, विक्रम को बेस्ट टूर्नामेंट बल्लेबाज, मोहनी को बेस्ट टूर्नामेंट बोलर, तुषार शर्मा को बेस्ट टूर्नामेंट प्लेयर का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में युवा नेता ध्वज भंवर सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता रही टीम को प्राइज एवं टूर्नामेंट कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने क्लब को अपनी तरफ से को 5,100 रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed