फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rampur school students awarded in function

रामपुर के गौरव और प्रीति को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार

Thu, 29 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 29 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rampur school students awarded in function
राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में गौरव और प्रीति को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया। अंकित वर्मा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किए गए। विवेकानंद सर्वश्रेष्ठ सदन रहा। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बुघार कनेता पंचायत के प्रधान हेमचंद थालियारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने पंजाबी गीत कुरता सियांदा सुहा पर डांस कर कंचन, प्रीति एवं सहेलियों ने वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन

 
सोलन का गिद्दा ओ कृष्णा तेरी बंसी दा नजारा पर महक, तन्वी एवं सहेलियों ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा खुशी, महक एवं सहेलियों ने हरियाणवी गीत मेरा नौ डांडी दा बिंदना पेशकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। लघु नाटिका मंचन में प्रदूषण और नशे के मक्कड़ जाल से कैसे बचा जाए पर मंथन हुआ। बच्चों ने लघु नाटिका करियाला का भी आयोजन किया जिसकी सबने सराहना की। मुख्य अध्यापक कमल किशोर शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम का संचालन कला अध्यापक कमलेश कुमार ने किया। मुख्य अध्यापक और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विज्ञान अध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा, स्टाफ सदस्य तुलसी शर्मा, योगराज, हिमेश शर्मा, शशिकांत और राजेंद्र ने फूल मालाओं और स्वागत गीत के साथ बच्चों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामपुर भारत भूषण शर्मा, अनीता शर्मा, किशोरी लाल, रामकु देवी, सुनीता देवी, रमेश और अन्य अभिभावक सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि से समक्ष रखी मांगें
समारोह के दौरान स्कूल के लिए कक्षा कक्ष, मुख्य अध्यापक कक्ष, प्रार्थना सभा मैदान को पक्का करने, खेल के मैदान को दुरुस्त करने और स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग मुख्य अतिथि से की गई। मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बच्चों के लिए 5000 और अभिभावकों ने 18 हजार रुपये दिए। बुघार कनैता के प्रधान ने पंचायत की समस्त पाठशालाओं के अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए विशेष योजना शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed