फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rampur market decorated for Dhanteras

Solan News: धनतेरस के लिए सजा रामपुर बाजार

Fri, 17 Oct 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rampur market decorated for Dhanteras
रामपुर बाजार में आभूषण की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
आभूषणों की दुकानों पर मिल रहे उपहार और ऑफर
विज्ञापन

इलेक्ट्राॅनिक आइटम पर मिल रही विशेष छूट, बर्तन की दुकानें भी सजीं

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। धनतेरस को लेकर रामपुर का बाजार सज गया है। शनिवार को धनतेरस के मौके पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आभूषणों की दुकानों में उपहार और ऑफर रखे गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भी विशेष छूट दी जा रही है। बर्तन की दुकानों में भी कई तरह डिजाइन के बर्तन रखे गए हैं। बाजार की रौनक बढ़ाने के लिए दुकानों के आगे अस्थायी रूप से विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। धनतेरस पर कांसे के बर्तन, सोना, चांदी के गहनों समेत झाड़ू, खिले-बताशे और कौड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार कांसे पर जीएसटी कम होने के चलते दुकानदारों को खूब खरीदारी की उम्मीद है। वहीं, धनतेरस से पूर्व शुक्रवार को भी बाजार में खूब रौनक रही। सुभद्र, सुषमा, मीनाक्षी, नवरीचा, कृष्ण कुमार, हरीश और रुचि सहित अन्य लोगों ने बताया कि धनतेरस पर सामान खरीदना शुभ माना जाता है। लोगों में कांसे के बर्तन आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं। अधिकतर लोग धनतेरस में कांसे के बर्तन थाली, कैली, गिलास और चम्मच खरीदते हैं। खरीदे गए सामान को दिवाली के दिन थाली में सजाकर माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से धन व संपत्ति की प्राप्ति होती है।

रामपुर बाजार में आभूषण की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

रामपुर बाजार में आभूषण की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article