फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramlila begins with the staging of Narada Moh

Solan News: नारद मोह के मंचन केसाथ रामलीला शुरू

Sun, 15 Oct 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
महापौर पूनम ने पूजा-अर्चना के साथ किया शुभारंभ
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार ही कर रहे मंचन, लोगों की रही खूब भीड़
जिलेभर की कई स्थानों में किया जा रहा है मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के गंज बाजार में रविवार को दूसरे दिन रामलीला में नारद मोह का मंचन किया गया। इस दौरान लोगों की खूब भीड़ रही। जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से हो रहे मंचन में स्थानीय कलाकार ही रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इसके लिए कलाकारों की ओर से करीब एक महा पहले हीं तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। जिले के धर्मपुर, जाबली, डगशाई, गढ़खल, कुनिहार समेत अन्य जगहों में भी रामलीला का मंचन शुरू हो गया है।
रविवार को दूसरे दिन नारद मुनि स्वयंवर में जाने के लिए भगवान विष्णु से और सुंदर बनाने के लिए कहते हैं। भगवान विष्णु नारद मुनि का चेहरा वानर के रूप में बना देते हैं। जब नारद मुनि स्वयंवर में जाते हैं तो उन्हें देखकर लोग हंसते हैं। यह नजारा देख नारद जी को क्रोध आ जाता है। वह विष्णु भगवान को श्राप देते हैं कि उन्हें जंगल-जंगल भटकना पड़ेगा और जो रूप आपने वानर के रूप में मेरा बनाया है। वहीं वानर सेना उनकी सहायता करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले रामलीला शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ निगम की महापौर पूनम ग्रोवर ने किया। पहले दिन राजा मनु और उनकी रानी शतरुपा की ओर से भगवान विष्णु की तपस्या कर वरदान मांगने का दृश्य दिखाया। दूसरे चरण में श्रवण कुमार लीला का मंचन किया गया, जो कि अंधे मां-बाप को बैंगी में बैठाकर तीर्थयात्रा को जा रहा है। मां-बाप ने पानी पीने की इच्छा जताई तो श्रवण कुमार पानी लेने सरयु नदी पर गया। उसी समय राजा दशरथ शिकार के लिए वहां आए हुए थे। जैसे ही उन्होंने आवाज सुनी उन्हें लगा कोई जानवर है। उन्होंने शब्दभेदी बाण चला दिया जो श्रवण कुमार को लगा और उसकी मौत हो गई। दशरथ जब उनके पास पहुंचा और उसने उनके बेटे की मौत के बारे में बताया तो बेटे के वियोग में उन्होंने दशरथ को श्राप दिया कि तेरे चार-चार बेटे होंगे पर मौत के समय तुम्हें कोई पानी पिलाने वाला न होगा कहकर उन्होंने प्राण त्याग दिए। इस मौके पर प्रधान मुकेश गुप्ता, निर्देशक हरिश मरवाह, सचिव धर्मेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता और भुपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डगशाई में ताड़का वध का किया मंचन
सनातन धर्म रामलीला क्लब की ओर से डगशाई में रामलीला में ताड़का वद्ध का दृश्य दिखाया गया। रामलीला का शुभारंभ कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया। इस दौरान राम रंग भजन का टीजर भी लांच किया गया। डगशाई में दशहरे पर कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed